जमशेदपुर : जमशेदपुर के जुगसलाई थाना पुलिस ने ब्राउन शुगर खरीद बिक्री करने के क्रम में दो अभियुक्तों को 24 पुड़िया ब्राउन शुगर के साथ गिरफ्तार करने में सफलता पाई है. प्रेस कॉन्फ्रेंस कर सीटीएसपी ललित मीणा ने जानकारी दी की उन्हें गुप्त सूचना मिली थी कि जुगसलाई गरीब नवाज कॉलोनी स्थित खरकई नदी के रेलवे पुल के समीप कुछ लोग ब्राउन शुगर खरीद बिक्री एवं सेवन करने के लिए मौजूद है इसके बाद एक टीम गठित कर वहां छापामारी की जहां से मोहम्मद सरफराज उर्फ़ तिल्ली और मोहम्मद शाहबाज उर्फ मन्ना को गिरफ्तार किया गया.

जिसकी तलाशी लेने पर उनके पास से 24 पुड़िया ब्राउन शुगर बरामद की गई. सीटीएसपी ने बताया कि ये दोनों पूर्व में भी NTPS एक्ट के तहत जेल जा चुके हैं और इनका मानना है कि इनके द्वारा ही अन्य लोगों को ब्राउन की सप्लाई की जाती है जिसके लिए जल्द ही इन्हे रिमांड में लेकर पूछताछ की जाएगी जिससे अन्य सन्मिलित व्यक्तियों की भी गिरफ्तार की जा सके.





