Advertisements
Saraikela (संजीव मेहता) :
श्रीश्री सार्वजनिन चड़क पूजा समिति इच्छापुर का 3 दिवसीय वार्षिक चडक पूजा कार्यक्रम आज घट भराई के साथ शुरू हो गया है. आज सुबह 1001 महिलाओं ने मंदिर परिसर से गाजे बाजे के साथ कलश लेकर निकली और घट भरकर मंदिर यक लाई.
Advertisement

कल फोलार के साथ रजनी भोक्ता श्रद्धालुओं के द्वारा किया जाएगा जबकि रात में पुरुलिया शैली के दो टीमों के द्वारा शानदार छऊ नृत्य का प्रतियोगिता का आयोजन होगा. इस पूरे आयोजन में मंदिर कमेटी के अध्यक्ष और पूर्व पार्षद धीरेन महतो के साथ ग्राम वासी सक्रिय रूप से लगे हुए हैं.





