जमशेदपुर : राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (NIT), जमशेदपुर में 21 मई से 30 मई 2026 तक आयोजित कम्बाइंड एनुअल ट्रेनिंग कैंप (CATC-III) में बिहार एवं झारखंड के विभिन्न विद्यालयों एवं महाविद्यालयों से आए 500 से अधिक एनसीसी कैडेटों ने भाग लिया। जिसमे जमशेदपुर कोऑपरेटिव कॉलेज के 9 कैडेट के अलावा, केयरटेकर ऑफिसर डॉक्टर तो डुमरेन्द्र राजन ने भी भाग लिया.
इस दस दिवसीय इस प्रशिक्षण शिविर में ड्रिल, नेतृत्व, व्यक्तित्व विकास, राष्ट्रभक्ति, अनुशासन एवं सामूहिक जीवन से संबंधित विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया.शिविर के समापन के अवसर पर 37 झारखंड बटालियन NCC द्वारा उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले कैडेटों को सम्मानित किया गया। इस क्रम में जमशेदपुर को-ऑपरेटिव कॉलेज की कैडेट ट्विंकल दास को उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए दो पदकों से सम्मानित किया गया।

उन्हें Best Drill Cadet तथा Girls Leadership श्रेणी में रजत और स्वर्ण पदक प्राप्त की.कैडेट ट्विंकल दास की इस उपलब्धि पर जमशेदपुर को-ऑपरेटिव कॉलेज के प्राचार्य डॉ. कृष्ण प्यारे ने उन्हें बधाई देते हुए कहा कि यह उपलब्धि महाविद्यालय एवं एनसीसी इकाई के लिए गौरव का विषय है। दर्शनशास्त्र विभाग के सहायक प्राध्यापक एवं NCC CTO डॉ. डुमरेंद्र राजन जो 10 दिवसीय कैंप के हिस्सा रहे , उन्होंने कहा कि एनसीसी युवाओं में अनुशासन, नेतृत्व क्षमता, आत्मविश्वास एवं राष्ट्रसेवा की भावना विकसित करने का सशक्त माध्यम है





