
रांची : होने वाले आगामी चुनाव को देखते हुए राज्य में बड़े पैमाने पर दो से तीन चरणों में ट्रांसफर पोस्टिंग पुलिस विभाग में करने की तैयारी चल रही है। प्राप्त जानकारी के अनुसार सूची भी संभवत बनकर तैयार हो गई है। पहले चरण में 30 जून तक 3 साल का कार्यकाल पूरा करने वाले पुलिस पदाधिकारीयो, पुलिस कर्मियों, की ट्रांसफर पोस्टिंग होगी।प्राप्त सूत्रों के अनुसार
ECI ने मुख्य सचिव को पत्राचार कर निर्देश दिया है कि 30 जून तक 3 वर्ष का कार्यकाल पूरा करने वाले पुलिस कर्मियों को तबादला करने से संबंधित निर्देश से प्राप्त हुआ है। झारखंड पुलिस विभाग में बड़े पैमाने पर 2-3 चरणों में दिसंबर या जनवरी 2024 के दूसरे सप्ताह तक ट्रांसफर पोस्टिंग हो सकते हैं । होने वाले आगामी चुनाव को देखते हुए मनचाहा पोस्टिंग को लेकर सभी अपने अपने जुगाड़ में जुटकर, पहुंच पैरवी की जोर आजमाइश कर ट्रांसफर पोस्टिंग मे सूत्रों के अनुसार लगे हुए हैं। एक जिले में तीन वर्षों से कार्यरत पदाधिकारी कर्मचारियों को चुनाव आयोग के दिशा निर्देशानुसार स्थानांतरण किए जाने की बातें कही जा रही है। जिसको लेकर राज्य पुलिस मुख्यालय द्वारा प्राप्त सूत्रों के अनुसार पूर्ण रूप से तैयारी कर ली गई है। राज्य के नए पुलिस महानिदेशक अजय कुमार सिंह के पदभार संभालने के बाद होने वाले चुनाव को लेकर और चुनाव को देखते हुए राज्य में प्राप्त जानकारी के अनुसार बड़े पैमाने पर दिसंबर 2023 या जनवरी के दूसरे सप्ताह तक दो से तीन चरणों में ट्रांसफर पोस्टिंग की बातें कही जा रही है।जिसमें वरीय से लेकर कनीय पदाधिकारियों की सूची संभवतः तैयार हो चुकी है । सूत्रों के अनुसार जून 30 तक 3 वर्षों का कार्यकाल पूरा करने वाले पुलिस कर्मियों का पहले ट्रांसफर पोस्टिंग होगा।




