सरायकेला: बकरीद पर्व-2026 को लेकर चांडिल थाना परिसर में शांति समिति की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी एवं अंचल निरीक्षक, थाना प्रभारी डिलसन बिरुवा उपस्थिति रहे । थाना क्षेत्र के जनप्रतिनिधि, बुद्धिजीवी, धार्मिक नेताओं एवं शांति समिति के सदस्यों ने भाग लिया। बैठक का मुख्य उद्देश्य बकरीद पर्व को आपसी भाईचारे, सौहार्द एवं शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न कराना है।

बैठक के दौरान अधिकारियों ने उपस्थित लोगों से पर्व के दौरान विधि-व्यवस्था बनाए रखने में प्रशासन का सहयोग करने की अपील की। साथ ही अफवाहों पर ध्यान नहीं देने, सोशल मीडिया पर भ्रामक संदेश साझा नहीं करने तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को देने का निर्देश दिया गया। अधिकारियों ने कहा कि पर्व के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क है तथा संवेदनशील क्षेत्रों में विशेष निगरानी रखी जा रही है।
शांति समिति के सदस्यों ने भी प्रशासन को पूर्ण सहयोग देने का भरोसा दिलाया और क्षेत्र में शांति एवं सद्भाव बनाए रखने का संकल्प लिया। बैठक सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुई।




