Advertisements
जमशेदपुर : टाटा से वाराणसी के लिए रेखा लग्जरी बस सेवा की शुरुआत गुरुवार को मांगो बस स्टैंड से की गई। इस नई बस सेवा का शुभारंभ विधायक सरयू राय ने फीता काटकर किया। इस अवसर पर विधायक सरजू राय ने कहा कि नई बस सेवा शुरू होने से जमशेदपुर और वाराणसी के बीच यात्रा करने वाले यात्रियों को बेहतर और आरामदायक सुविधा मिलेगी। बस में यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए वाई-फाई, आरामदायक सीटें तथा टॉयलेट जैसी आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं।
Advertisement

कार्यक्रम में बस सेवा के मालिक अनुराग समेत मांगो बस स्टैंड के कई लोग मौजूद रहे। नई लग्जरी बस सेवा शुरू होने पर यात्रियों और स्थानीय लोगों ने खुशी जताई।
Advertisement




