जमशेदपुर: जमशेदपुर शहर के एसबीआई एटीएम के 140 गार्ड को टर्मिनेट किया जाने के विरोध में बिस्टुपुर एसबीआई मुख्यालय में जमकर प्रदर्शन किया इस दौरान अंदर और बाहर जाने पर रोक लगाते हुए वहीं पर सभी बैठ गए. इन सुरक्षा कर्मियों का कहना है कि वे लोग विगत 10 वर्षों से एसबीआई के द्वारा अधिकृत एजेंसी WWSO के अधीन सभी 140 गार्डन कार्यरत थे. लेकिन इन सुरक्षा कर्मियों का आरोप है कि उनका 15 महीना का पीएफ जमा नहीं किया गया उनकी एक दिन का तन्खाह ₹900 की जगह ₹500 दिया जा रहा था, इसके अलावा ग्रेजुएट फंड भी उन्हें नहीं दी गई

इसी बीच 28 अप्रैल को एजेंसी के द्वारा नोटिस भेज कर टर्मिनेट कर दिए जाने का फरमान भेजा गया और 30 अप्रैल से कार्य में आने से मना कर दी गई,जिसे लेकर सुरक्षा कर्मियों ने एसबीआई प्रबंधन और एजेंसी से बकाया पैसा देने की मांग की लेकिन उनकी बातों को अनसुनी कर दी गई, जिसे लेकर सुरक्षाकर्मियों ने एसबीआई बैंक का घेराव कर दिया और मांग की है कि सभी बकाया पैसा सहित नई एजेंसी को बहाल करने पर टर्मिनेट किए गए 140 सुरक्षा कर्मियों को उनके अधीन कार्यरत करें.




