Advertisements
जमशेदपुर :गालूडीह थाना क्षेत्र से वैन चोरी के मामले में फरार अभियुक्त के पास से पुलिस ने तीन मोटरसाइकिल बरामद करने में सफलता पाई है. प्रेस कॉन्फ्रेंस कर ग्रामीण एसपी सुभम कुमार खंडेलवाल ने जानकारी दी की 28 दिसंबर 2025 को विंगर वैन चोरी होने की सन्हा दर्ज की गई थी जिसमें दो अभियुक्त को पूर्व मे ही जेल भेजा जा चूका था,

Advertisement
लेकिन इस चोरी में शामिल एक अभियुक्त फरार चल रहा था जिसे वरीय पुलिस अधीक्षक के दिशा निर्देश पर एक छापामारी दल का गठन कर बिरसेन मुंडा को गिरफ्तार किया गया वहीं उसके घर का आंगन में चोरी के तीन मोटरसाइकिल बरामद की गयी यह तीनों मोटरसाइकिल उड़ीसा और गालुडीह थाना क्षेत्र से चोरी की गई हुई थी. इधर आवश्यक पूछताछ के बाद अभियुक्त को न्यायिक किरासत में भेज दिया गया.





