जमशेदपुर : पिछले दिनों सरायकेला से ब्राउन शुगर मामले में गिरफ्तार अभियुक्तों से जुड़े पति-पत्नी सहित पांच सदस्यों को साढे तीन लाख मूल्य के ब्राउन शुगर के साथ जमशेदपुर पुलिस ने गिरफ्तार करने में सफलता पाई है. प्रेस कॉन्फ्रेंस कर एसएसपी पीयूष पांडे ने जानकारी दी की उन्हें गुप्त सूचना मिली कि पिछले दिनों सरायकेला के कपाली में साढ़े 16 लाख मूल्य के ब्राउन शुगर के साथ गिरफ्तार हुए अभियुक्तों से जुड़े लोग ब्राउन शुगर के बड़ी खेप खरीद कर जमशेदपुर के विभिन्न क्षेत्रों में बिक्री करने के प्रयास में है.

जिसके बाद एसएसपी के निर्देश पर एएसपी, डीएसपी एवं विभिन्न थाना के प्रभारीयों की एक टीम गठित कर बर्मामाईस में छापामारी की गई जहां गांधीनगर बस्ती से संतोष कुमार सिंह और उसकी पत्नी आयशा खातून उर्फ बिल्लो को हिरासत में लिया गया जिनकी स्वीकारोक्ति बयान के आधार पर छोटा गोविंदपुर से अमित कुमार और गौरव कुमार उर्फ अमर को और मानगों थाना क्षेत्र से संजय गोस्वामी उर्फ़ संजय बंगाली को गिरफ्तार किया गया. इन पांचो अभियुक्तों के पास से 124 पुड़िया ब्राउन शुगर बरामद की गई जिनकी कीमत लगभग 3:50 लाख रुपए बताई जा रही है.बता दे कि जमशेदपुर पुलिस ऑपरेशन प्रहार के तहत पिछले 5 महीनो से नशीली पदार्थों के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है
एसएसपी ने बताया कि इन पांच महीनो में लगभग 50 लोगों को ब्राउन शुगर के साथ गिरफ्तार किया गया है उन्होंने इस कारोबार में शामिल लोगों को चेतावनी दी कि वे नशे के कारोबार को बंद कर दे अन्यथा कानूनी प्रक्रिया के तहत कठोर से कठोर सजा दी जाएगी. उन्होंने यह भी कहा कि दोनों जिले से गिरफ्तार अभियुक्त अंतर जिला गिरोह से जुड़े हुए है है जो विभिन्न जिलों में इस अवैध कारोबार को फैला रहे हैं. जिन्हे जल्द ही रिमांड में लेकर गिरोह के अन्य सदस्यों और कारोबार के मुख्य सूत्रों की जानकारी प्राप्त की जाएगी ताकि जल्द से जल्द अन्य सदस्यों की भी गिरफ्तारी की जा सके.





