जमशेदपुर: जमशेदपुर के सोनारी वेस्ट ले-आउट, रोड नंबर 9 में भारत सेवाश्रम स्कूल के समीप पिछले 10 दिनों से टाटा स्टील के सीवरेज का गंदा पानी सडक पर बहने से स्थानीय वासियो को काफ़ी कठिनाइयों का सामना करना पर रहा है. आलम यह है की इसी बदबूदार गंदे पानी से गुजर कर स्कूली बच्चे स्कुल जाने को मजबूर है, लेकिन कंपनी प्रबंधक इस ओर ध्यान नहीं दे रही है. जबकि सीवरेज लाइन टाटा स्टील ने ही बनाई है.

जिससे क्षेत्र के वासियो मे कम्पनी के कार्यशैली से नाराज है. इसे लेकर विधायक सरयू राय के जनसुविधा प्रतिनिधि मुकुल मिश्रा कहा कि सीवरेज का गंदा पानी बहने से लोग खासे प्रभावित हैं। सुबह-शाम जॉगर्स पार्क में भ्रमण करने वाले लोग, क्षेत्र की महिलाएं-पुरुष स्कूली बच्चे इससे प्रभावित हो रहे हैं। इसे लेकर उन्होंने जुस्को महाप्रबंधक से आग्रह किया कि वे इस समस्या का अतिशीघ्र निवारण करवाएं ताकि क्षेत्र की जनता को इस समस्या से निजात मिले .




