जमशेदपुर: जमशेदपुर के सिदगोड़ा थाना क्षेत्र में इन दोनों चोरों का मनोबल बढ़ा हुआ है रविवार को दिनदहाड़े चोरों ने टाटा स्टीलकर्मी के बंद घर में चोरी की घटना को अंजाम दिया. घटना सवेरे 8:00 बजे से 2:00 बजे के बीच हुई. गृहस्वामी राकेश कुमार ने बताया कि वे टाटा स्टील मे HSM विभाग के जूनियर इंजिनियर पद पर कार्यरत है. वे लोग पूरे परिवार के साथ 20 अप्रैल को अपने रिश्तेदार के शादी और नाती के मुंडन में बिहार अपने गांव गए हुए थे इस दौरान परिचित घर में रहते थे, प्रत्येक दिन की तरह सवेरे वे 8:00 बजे ड्यूटी चले गए थे.

वहीं दोपहर में 2:00 बजे के लगभग राकेश पूरे परिवार के साथ घर लौटे तो देखा कि घर के पीछे का ग्रिल और घर के अंदर रखें दोनों कमरों के अलमारी टूटा हुआ है जिसमे रखे लगभग 5 लाख मूल्य के गहने चोरी कर लिए गए जबकि 10 हज़ार नगद भी लेते गए. इस चोरी से परिवार वाले पुलिस के कार्यशैली पर नाराजगी व्यक्त करते हुए कहा की दो महीने पूर्व उनके बगल घर में भी 12 लाख की चोरी हुई थी आज तक चोर पकड़ा नहीं गया वहीं उनके घर में भी 2 वर्ष पूर्व रात में खिड़की के पास सोई परिवार के महिला सदस्य के कान की बाली चोरी कर ली गई थी उस मामले में भी पुलिस ने अब तक किसी की गिरफ्तारी नहीं कर सकी अब दीनदहाड़े इस तरह का चोरी को घटना होने से पुलिस पर सवालिया निशान उठने लगा है. फिलहाल पुलिस फॉरेनसिक विभाग की टीम को बुलाकर जांच आरंभ की है और आश्वासन दिया कि जल्द ही चोरों की भी गिरफ्तारी कर ली जाएगी.




