Advertisements
जमशेदपुर: कोल्हान का सबसे बड़े सरकारी अस्पताल एमजीएम के सफाई कर्मचारियों ने मजदूर दिवस के अवसर पर स्थाईकरण की मांग को लेकर प्रदर्शन किया. प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे हैं एमजीएम अस्पताल अस्थाई सफाई कर्मचारी संघ के सचिव रवि नामता और अन्य कर्मचारियों ने जानकारी देते बताया कि वे लोग लगभग 20 से 30 साल से अस्पताल में सफाई का काम कर रहे हैं
Advertisement

इतना तक की कोरोना काल में भी जान जोखीम में डालकर अपनी सेवा दी है, लेकिन उन्हें स्थाई नहीं किया गया जिसे लेकर कई बार सरकार का ध्यान भी आकर्षित कराया लेकिन उनकी बातों को अनसुनी कर दिया जाता है. ऐसे मे सरकार की इस बेरुखी से अस्पताल में कार्यरत लगभग 200 कर्मचारी मर्माहत है और इस प्रदर्शन के माध्यम से सरकार का पूर्व जोर विरोध करते हैं.
Advertisement




