जमशेदपुर : जमशेदपुर के साकची स्तिथ जिला परिषद् भवन मे विकास कार्यों को लेकर एक बैठक का आयोजन किया गया, जिसमें उपविकास आयुक्त (DDC) एवं सभी विभागों के वरीय अधिकारी उपस्थित थे। बैठक में क्षेत्र के विकास और जनसमस्याओं से सम्बंधित गोविंदपुर एवं घोड़ाबंधा क्षेत्र की गंभीर समस्याओं को रखा और उन पर त्वरित कार्रवाई की मांग की। इस दौरान निम्नलिखित 9 महत्वपूर्ण बिंदुओं पर प्रशासन का ध्यान आकृष्ट कराया जिसमे गोविंदपुर जलापूर्ति योजना के तहत छूटी हुई बस्तियों में तत्काल पेयजल आपूर्ति शुरू करने, खराब पड़े लगभग 20 जलमीनारों की मरम्मती करण , जले हुए ट्रांसफार्मर को ठीक करने. शहीद निर्मल महतो मध्य उच्च विद्यालय, घोड़ाबंधा के जर्जर कमरों की अविलंब मरम्मत और छात्रों की सुविधा के तहत 4 नए कमरों के निर्माण.

क्षेत्र में बिजली के पुराने जर्जर तारों और पोल को बदलने के साथ-साथ नए ट्रांसफार्मर लगाने.सहित अन्य मुद्दों को रखते हुए अविलम्ब समाधान करने की मांग की गयी.




