Saraikela (संजीव मेहता) : SAG के तहत नगर निगम के वार्ड 17 अंतर्गत प्रभात पार्क सामुदायिक भवन में महिलाओं के लिए हेल्थ चेकअप कैम्प लगाया गया. मुख्य अतिथि के तौर पर उप नगर आयुक्त पारुल सिंह, डिप्टी मेयर अंकुर सिंह उपस्थित हुए. कर्यक्रम की शुरुआत दीप प्रजल्लित करके किया गया. महिलाओं की जाँच सिद्धेश नर्सिंग हॉस्पिटल की डॉ मेघा के द्वारा किया गया. इस कैम्प में तक़रीबन 70 महिलाओं की स्वास्थ्य जांच की गई.

डॉ मेघा ने महिलाओं को महिला एवं बच्चों में होने वाली मौसम सम्बन्धित बीमारी से बचने के उपाय बताए. उन्होंने गर्मियों में पानी ज्यादा पीने की सलाह दी, और सादा आहार, तरल पदार्थ लेने को कहा. बाहर के खान पान से बचने की सलाह दी. इस दौरान शुगर, BP, थाइराइड की जाँच की गई एवं मुफ्त दवा भी दी गई. इस मौके पर पार्षद नीतू शर्मा. फूलदाई झा, प्रतिमा देवी, रीना कुमारी, नूतन कुमारी, सुमन कुमारी, कविता कुमारी, रिंकी सिंह, मीरा प्रसाद, सरिता पांडे आदि महिलाएं उपस्थित रहीं.




