जमशेदपुर: 22 अप्रैल 2026 को पृथ्वी दिवस के अवसर पर जमशेदपुर वर्कर्स कॉलेज तथा एल.बी.एस.एम. कॉलेज, जमशेदपुर के भूगोल विभाग द्वारा संयुक्त रूप से एक ऑनलाइन क्विज़ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। यह क्विज़ प्रतियोगिता प्रातः 11:45 बजे से 12:45 बजे तक आयोजित की गई, जिसमें कुल 105 विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
पृथ्वी दिवस हर वर्ष 22 अप्रैल को मनाया जाता है, जिसका उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता फैलाना और पृथ्वी को सुरक्षित रखने के लिए लोगों को प्रेरित करना है। बढ़ते प्रदूषण, जलवायु परिवर्तन, वनों की कटाई और जैव विविधता के ह्रास जैसी समस्याओं को देखते हुए इस दिन का महत्व और भी बढ़ जाता है। यह दिन हमें प्रकृति के साथ संतुलन बनाकर सतत विकास की दिशा में कार्य करनेप्रेरणा देता है।

क्विज़ प्रतियोगिता के माध्यम से विद्यार्थियों में पर्यावरण संबंधी ज्ञान को बढ़ावा देने के साथ-साथ उन्हें वर्तमान वैश्विक पर्यावरणीय चुनौतियों के प्रति जागरूक किया गया। इस प्रकार के आयोजन छात्रों में जिम्मेदारी की भावना विकसित करने में सहायक सिद्ध होते हैं।
भूगोल विभाग के शिक्षकों ने इस आयोजन को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई तथा सभी प्रतिभागियों की सराहना की।




