जमशेदपुर: जमशेदपुर पुलिस ने आर्म्स पर शिकंजा कसने के बाद बढ़ते चापड़ हमले पर भी शिकंजा कसने जा रही है. नए सिटी एसपी ललित मीणा ने इस पर पहल शुरू कर दी है.अब दुकानदारों के साथ साथ ऑनलाइन बिक्री पर भी रोक लगाने जा रही है जल्द ही ऑनलाइन मार्केटिंग कंपनी को पत्राचार कर इसके बिक्री पर रोक लगाने के लिए कहा जाएगा, वही अलग-अलग क्षेत्र के दुकानदारों को अब बिक्री करने से पूर्व सत्यापन करने और चापड़ के पीछे के बट्ट को कलर कोड करने के लिए निर्देशित करेगी

जो अलग अलग दुकान के लिए अलग अलग रंग होंगी,ताकि जिस एरिया में घटना घटे उस आरोपी को आसानी से पहचान कर गिरफ्तारी किया जा सके, साथ ही उन्होंने कहा कि चापड़ से हमला छोटा हो या बड़ा उस पर हत्या का ही धारा लगाकर सजा का प्रावधान किया जाएगा.एसपी ने कहा की इस पर रोक लगाने के लिए पुलिस जल्द ही अपने-अपने थाना क्षेत्र में अभियान चलाएगी ताकि आसानी से उपलब्ध होने वाला यह चापड़ और लगातार हो रहे हमले पर अंकुश लगाया जा सके.




