सरायकेला: अवैध पार्किंग के खिलाफ यातायात थाना प्रभारी राजू कुमार द्वारा सख्त कार्रवाई करने से वाहन चालकों में हड़कंप मचा हुआ है।
जिले में लगातार बढ़ रही सड़क दुर्घटनाओं को लेकर यातायात थाना प्रभारी राजू कुमार द्वारा जिले की विभिन्न थाना क्षेत्र में लगातार अवॉइड पार्किंग के खिलाफ कार्रवाई करते हुए यातायात जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान की कड़ी में आदित्यपुर क्षेत्र के सर्विस रोड व मुख्य सड़क पर अवैध तरीके से खड़ी वाहनों के खिलाफ अभियान चलाया गया।

चलाए गए इस विशेष अभियान के दौरान यातायात प्रभारी राजू कुमार द्वारा सड़क किनारे अनियमित रूप से खड़े वाहनों पर कार्रवाई करते हुए स्पष्ट कहा कि अवैध पार्किंग के खिलाफ सख्त और लगातार कार्रवाई की जाएगी ।किसी को भी किसी हालत में बक्सा नहीं जाएगा । कंपनी प्रबंधकों को यातायात नियमों को पालन करने की हिदायत दी गई है। विशेष रूप से अस्पतालों एवं व्यावसायिक प्रतिष्ठानों के बाहर खड़ी गाड़ियों को लेकर भी सख्त कार्रवाई करने का आदेश दिए हैं।
यातायात प्रभारी राजू कुमार ने आम लोगों से अपील करते हुए कहा कि सड़कें सार्वजनिक उपयोग के लिए हैं, न कि अवैध पार्किंग के लिए. नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी. उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि सर्विस लेन और मुख्य सड़कों पर अवैध पार्किंग के खिलाफ यह अभियान लगातार जारी रहेगा और दोषियों पर कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित रूप से की जाएगी.
प्रशासन की इस कार्रवाई से अवैध पार्किंग करने वाले और नियमों की अनदेखी करने वालों में हड़कंप मच हुआ है.




