जमशेदपुर : कोल्हान का सबसे बड़ा सरकारी अस्पताल एमजीएम में अब मरीजों को व्हीलचेयर के लिए भटकना नहीं पड़ेगा इसे लेकर स्वास्थ्य विभाग की ओर से काफी संख्या में व्हीलचेयर प्रदान की है, इसके साथ 10 नए- स्टेचर भी दी गई है. डिमना स्तिथ नए एमजीएम हॉस्पिटल बनने के बाद गंभीर मरीजों को स्ट्रेचर और व्हीलचेयर उपलब्ध नहीं हो रही थी।

इतना तक की वार्ड में भर्ती ले जाने के बाद उन्हें वहां तक पहुंचाने के लिए भी व्हीलचेयर नहीं मिलती थी एक आद मिलती भी थी तो वह भी टूटे-फूटे होते थे जिससे मरीजों के चोटिल होने के आशंका बनी रहती थी. इसे ध्यान मे रखते हुए अस्पताल प्रबंधन ने विभाग से स्ट्रेचर और व्हीलचेयर की मांग की थी जिसके आलोक में पिछले दिनों, ये दोनों अति आवश्यक चीजों को प्रदान की गई. इसके साथ है इमरजेंसी, गार्ड रूम और विभिन्न वार्डों में व्हीलचेयर को रखा गया है ताकि किसी को भटकना ना पड़े. इस व्यवस्था में आसानी से व्हीलचेयर उपलब्ध होने से मरीजो और उसके परिजनों में काफी खुशी देखी जा रही है.




