जमशेदपुर : जमशेदपुर के नए उपायुक्त राजीव रंजन ने पदभार ग्रहण कर लिया है शनिवार के शाम उपायुक्त कार्यालय में वर्तमान और पूर्व उपायुक्त के द्वारा कई कागजी प्रक्रिया पूरी करने के बाद एक दूसरे को गुलदस्ता देखकर शुभकामनाएं दी वही कर्ण सत्यार्थी ने साढ़े 10 महीने के कार्यकाल का अनुभव बताते हुए कहा कि उनका प्रयास रहा की जितने भी केंद्र और राज्य के योजनाएं हैं।
वह अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे, उन्होंने एक सवाल के जवाब में कहा की कोई भी कार्य सरकारी तंत्र में निजी नहीं होता है सरकार की योजनाओं को ही क्रियान्वित करने की आवश्यकता है जो उन्होंने बखूबी निभाया और आशा है कि नए उपायुक्त भी बेहतर कार्य करेंगे. वही नव पद स्थापित उपायुक्त राजीव रंजन ने पत्रकारों का आश्वस्त किया कि जिस तरह से कार्य संपादित होता आया है उनका प्रयास भी रहेगा की ज्यादा से ज्यादा योजनाओं पर कार्य करें इसके लिए उन्होंने शहर वासियों और पत्रकारों से सहयोग करने की अपील की है.

बता दे कि बीती रात झारखंड सरकार ने राज्य की कानून व्यवस्था और प्रशासनिक व्यवस्था को और मजबूत करने के उद्देश्य से अधिसूचना जारी कर 46 IPS अधिकारियों के तबादले और नई पदस्थापनाओं का आदेश जारी किया गया था। इस फैसले के तहत 16 जिलों के एसपी को भी बदले गए. इसी क्रम मे मंत्रिमंडल सचिवालय एवं निगरानी विभाग में विशेष सचिव के पद पर कार्यरत राजीव रंजन को पूर्वी सिंहभूम (जमशेदपुर) का नया उपायुक्त बनाया गया। जिन्होंने विधिवत पदभार ग्रहण की. वही कर्ण सत्यार्थी को कार्मिक विभाग मे भेजा गया है .




