Advertisements
जमशेदपुर : कोल्हान डीआईजी अनुरंजन किस्पोट्टा जमशेदपुर पहुंचे जहां उन्होंने एसपी कार्यालय के सभागार में एसएसपी के साथ समीक्षा बैठक की. इस दौरान सीटीएसपी सभी थाना के डीएसपी और प्रभारी मौजूद थे.
Advertisement

बैठक को लेकर डीआईजी ने कहा कि 3 वर्षों में हुई फायरिंग के मामले की समीक्षा की गई जिसमें 35 मामले पेंडिंग है जिसे लेकर आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए साथ उन्होंने कहा कि अब तक 120 आर्म्स जप्त किए गए हैं. उन्होंने यह भी कहा कि बढ़ते अपराध पर अंकुश लगाने के लिए भी सभी वरीय अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए गए हैं.
Advertisement




