रांची : झारखंड में उत्पाद सिपाही परीक्षा में गड़बड़ी के मामले में अब बड़ी अपडेट सामने आई है। गिरफ्तार किए गए सभी आरोपियों को आज कड़ी सुरक्षा के बीच कोर्ट में पेश किया गया। पुलिस ने पूछताछ के बाद 159 अभ्यर्थियों और पांच मास्टरमाइंड को न्यायालय में प्रस्तुत किया, जहां से आगे की कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

इस दौरान कोर्ट परिसर में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे, ताकि किसी तरह की अव्यवस्था न हो। पुलिस सूत्रों के मुताबिक, पूछताछ में कई अहम सुराग हाथ लगे हैं, जिसके आधार पर इस पूरे गिरोह के नेटवर्क को खंगाला जा रहा है। संभावना जताई जा रही है कि इस मामले में और भी लोगों की गिरफ्तारी हो सकती है। वहीं, चयन आयोग पहले ही इन अभ्यर्थियों पर सख्त कार्रवाई करते हुए उन्हें भविष्य की परीक्षाओं से ब्लैकलिस्ट कर चुका है। अब सबकी नजर कोर्ट के फैसले और आगे की जांच पर टिकी हुई है।




