सासाराम : सासाराम में जब विभिन्न मांगों को लेकर वाम दलों के लोग डीएम आफिस के समक्ष प्रदर्शन कर रहे थे तो सड़क पर जाम की स्थिति हो गई। इसी दौरान एक ऑटो में सवार दो महिला सड़क जाम कर रहे प्रदर्शनकारियों पर ताबड़तोड़ चप्पल से बरसात करने लगी और पिटाई शुरू कर दी।
मामला यह है कि समाहरणालय पर प्रदर्शन कर रहे भगत सिंह छात्र नौजवान सभा के लोगों के शोर शराबा के कारण सड़क पर थोड़ी देर जाम की स्थिति हो गई। ऑटो सवार महिलाओं ने जब कुछ लोगों को सड़क जाम करते देखा तो नाराज हो गई और प्रदर्शनकारियों से ही उलझ गई। दो महिलाएं ऑटो से उतरकर प्रदर्शन कर रहे कुछ युवकों पर चप्पल की बरसात कर दी।

इस दौरान ऑटो चालक के साथ भी मारपीट की गई। लेकिन फिर कुछ लोगों के समझाने बुझाने के बाद मामला सब शांत हुआ और महिलाएं फिर से ऑटो पर बैठकर आगे निकल गई। बीच सड़क पर थप्पड़ और चप्पल चलता देख लोग दंग रह गए। यह घटना सासाराम के नगर थाना क्षेत्र के समाहरणालय के ठीक सामने की है।




