Advertisements
जमशेदपुर : जमशेदपुर के मानगो थाना क्षेत्र के उलीडीह ओपी अंतर्गत उमा टिफिन के समीप सोमवार शाम करीब 5:30 बजे के आसपास बाईक सवार अपराधियों ने आल्टो कार सवार विक्की सिंह राजपूत नामक युवक पर अंधाधुंध फायरिंग कर दी. घटना में विक्की को तीन गोलियां लगी हैं. हालांकि वह बाल- बाल बच गया.
Advertisements
Advertisement

इस हमले में विक्की की गाड़ी भी क्षतिग्रस्त हुई है. बताया जा रहा है कि 3 साल पुराने विवाद में लल्ला नामक युवक के साथ विक्की का विवाद हुआ था. इस घटना को उसी विवाद से जोड़कर देखा जा रहा है. सूचना मिलते ही पटमदा डीएसपी वचनदेव कुजूर मौके पर पहुंचे और घायल विक्की से पूछताछ की. फिलहाल विक्की का इलाज एमजीएम अस्पताल में चल रहा है. घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है.






