Saraikela (संजीव मेहता) : आदित्यपुर में शनिवार को शाम साढ़े छह बजे से धूमधाम से अखाड़ों से जुलूस निकलना शुरू हुआ. जो रात 11 बजे तक प्रदर्शन और शोभायात्रा करते रहे. इस दौरान नगर निगम के मेयर संजय सरदार और डिप्टी मेयर अंकुर सिंह विभिन्न सेवा शिविरों में उपस्थित होकर रामभक्तों की सेवा की.
शेरे पंजाब चौक पर आशीर्वाद इलेक्ट्रिकल और माया बोरबेल की ओर से शिविर लगाया गया, जबकि शेरे पंजाब में ही दूसरी ओर रियल हिंदू टाइगर के लड़कों ने शिविर आयोजित कर रामभक्तों और राहगीरों की सेवा की. जिसमें कृष्ण गोपाल पिंटू, मदन कुमार, मिलन अग्रवाल, कृष्णा कुमार, अधिवक्ता नरेन्द्र प्रसाद, दिलीप साहू आदि रामभक्त शामिल रहे.

वहीं मार्ग संख्या 32 में जन कल्याण मोर्चा और आदित्यपुर अधिवक्ता संघ ने संयुक्त रूप से शिविर लगाकर रामभक्तों के बीच चना की घुघनी, मीठे शर्बत आदि वितरित किए.जिसका नेतृत्व मोर्चा अध्यक्ष अधिवक्ता ओमप्रकाश और अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष डीएन ओझा ने किया.इसके अलावा कई सामाजिक संगठनों ने शिविर लगाकर रामभक्तों की सेवा की.




