Advertisements
जमशेदपुर: केंद्रीय रामनवमी अखाड़ा समिति में आज पूर्व विधायक कुणाल सारंगी ने औपचारिक रूप से सदस्यता ग्रहण की। इस अवसर पर समिति के पदाधिकारियों ने उन्हें अंगवस्त्र एवं माला पहनाकर भव्य स्वागत किया।
Advertisement

समिति की बैठक में सर्वसम्मति से कुणाल सारंगी को संरक्षक पद की जिम्मेदारी सौंपी गई। उनके जुड़ने से समिति को मजबूती मिलने की बात कही गई। इस दौरान उपस्थित सदस्यों ने उम्मीद जताई कि उनके अनुभव और नेतृत्व से रामनवमी के आयोजन को और भी भव्य एवं सुव्यवस्थित रूप से संपन्न कराया जाएगा।
Advertisement




