सरायकेला : सरायकेलाq-खरसावां जिले के कांड्रा थाना क्षेत्र में शनिवार को एक चौंकाने वाली घटना सामने आई. रेलवे ओवरब्रिज से एक महिला अचानक नीचे कूद गई. गनीमत रही कि नीचे कोयला डस्ट पड़े होने के कारण उसकी जान बच गई, हालांकि उसे अंदरूनी चोटें आई हैं.
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, महिला के कूदते ही वहां से गुजर रहे राहगीरों की नजर उस पर पड़ी. स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए उसे तुरंत उठाया और ऑटो के माध्यम से कांड्रा थाना पहुंचाया. घटना की सूचना मिलते ही कांड्रा थाना पुलिस सक्रिय हुई और महिला को तत्काल इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया.

पुलिस द्वारा महिला की पहचान जानने की कोशिश की गई, लेकिन उसने अपने बारे में कोई जानकारी देने से इनकार कर दिया. फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है और महिला की पहचान व घटना के कारणों का पता लगाने का प्रयास कर रही है.




