Saraikela (संजीव मेहता) : पान गुरु पूर्व विधायक मुकुंदराम तांती की 143वीं जन्म जयंती आज आदित्यपुर में समारोहपूर्वक मनाई गई. इस मौके पर नेशनल एंटी क्रॉप्सेशन कमेटी ऑफ इंडिया के कोल्हान प्रभारी विशेष कुमार उर्फ बाबू तांती मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहे. उन्होंने गुरु जी की प्रतिमा पर माला पहनाया गया और पूजा पाठ के उपरांत केक काटा.

मौके पर बाबू तांती ने कहा कि आजाद भारत के प्रथम विधायक मुकुंद राम तांती टिस्को मजदूर यूनियन अध्यक्ष भी रहे और झारखंड आंदोलन में बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया था. वे एक स्वच्छ छवि के व्यक्ति थे. वे हमेशा समाज के प्रति समर्पित रहे और सकारात्मक सोच रखा. इस मौके पर संतोष कुमार झा, चंद्रशेखर दास, पार्वती किस्कू, रमेश बालमुचू, साहिल सोनकर, दीपू दास, सरोज साहू, दीपक कुमार, समाज रंजीत प्रधान, रंजीत दास, मिट्ठू सरकार, ललिता देवी, पप्पू मुखी, रोहित गोस्वामी, विजय कुमार, जयदेव गुनिया, सूरज कुमार तांती, मांगा तांती आदि मौजूद रहे.




