Advertisements
जमशेदपुर : जमशेदपुर के बिरसानगर संडे मार्केट स्थित बेदी टेंट एंड इवेंट में शनिवार सुबह अचानक भीषण आग लग गई. दुकान से धुआं उठता देख स्थानीय लोगों ने संचालक राजू बेदी को सूचना दी. सूचना मिलते ही दमकल की तीन गाड़ियां मौके पर पहुंची और आग बुझाने में जुट गईं.
Advertisement

करीब दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पूरी तरह काबू पाया गया. घटना में टेंट हाउस का अधिकांश सामान जलकर खाक हो गया. प्रारंभिक आकलन के अनुसार दो से तीन लाख रुपये के नुकसान की आशंका जताई जा रही है. आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है.
Advertisement




