जमशेदपुर : जमशेदपुर के जुगसलाई नगर परिषद कार्यपालक पदाधिकारी संदीप पासवान के निर्देशानुसार इनफोर्समेंट टीम के द्वारा शुक्रवार को जुगसलाई नगर परिषद क्षेत्र मे प्लास्टिक के खिलाफ अभियान चलाया गया। यह अभियान स्टेशन रोड गुरुद्वारा से बाबु वीर कुंवर सिंह चौक होते हुए, सुनील महतो चौक एवं एल. आई. सी. बिल्डिंग से काली मन्दिर स्टेशन रोड तक में प्रतिबंधित सिंगल यूज प्लास्टिक का उपयोग व बिक्री करने एवं स्ट्रीट वेंडर्स, फूल विक्रेता, स्थानीय खुदरा दुकानदारों आदि व अन्य दुकानदारों के द्वारा दुकानों के समान को सड़क व नाली पर रख कर अतिक्रमण करने एवं बिना ट्रेड लाइसेंस के व्यापार करने वालें दुकानदारों के खिलाफ कार्रवाई की गई।

इस दौरान दुकानदारों से जुर्माना वसूलते हुए भरी मात्रा में प्लास्टिक जब्त की गई साथ ही बकाया टैक्स धारकों को जल्द से जल्द राशि का भुगतान करने का निर्देश दिया गया। बता दे कि 01 जनवरी 2023 से किसी भी उत्सव, सामुदायिक आयोजन/ कार्यक्रम इत्यादि में 120 माइक्रोन से कम मोटाई के प्लास्टिक कैरी बैग के उत्पादों का आयात, भंडारण, वितरण, बिक्री और उपयोग करना दंडनीय अपराध है। जिसे लेकर प्रशाशन की ओर से समय समय पर अभियान चलाकर इस पर रोक लगाने का प्रयास करती है इसी के तहत यह अभियान चलाया गया।




