Advertisements
जमशेदपुर:एलबीएसएम कॉलेज जमशेदपुर में 77वां गणतंत्र दिवस धूमधाम से मनाया गया। प्राचार्य डॉक्टर एके झा ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया और देशभक्ति के गीतों के साथ समारोह का शुभारंभ किया।

Advertisement
इस अवसर पर कई कैडेटों को उनकी विशेष उपलब्धियों के लिए मेडल प्रदान किए गए। शिक्षकों और छात्रों ने देशभक्ति गीतों की शानदार प्रस्तुति दी, जिससे पूरा परिसर राष्ट्रभक्ति की भावना से ओतप्रोत हो गया। समारोह में 500 से अधिक छात्र-छात्राओं ने भाग लिया और देश की एकता और अखंडता का संकल्प लिया।
Advertisement




