जमशेदपुर: जमशेदपुर के परसुडीह थाना क्षेत्र में जमीन विवाद को लेकर शराब माफिया ने एक परिवार के चार सदस्यों पर जानलेवा हमला कर घायल करने का मामला एस पी ऑफिस पहुंचा। घायलों के अनुसार शंकरपुर चांदनी चौक के समीप रहने वाले राम गोप पूरे परिवार के साथ वर्षों से रहते आ रहे है।पिछले 3 वर्षों से रिश्ते में मामा लगने वाले मिहिर गोप के साथ जमीन विवाद चला आ रहा था।राम का आरोप है कि मिहिर शराब और जमीन माफिया है जिसकी दबंगता दिखाते हुए उनकी जमीन पर जबरन कब्जा करना चाहता है, इसे लेकर है कई बार मारपीट की घटना को अंजाम दिया है, लेकिन परसुडीह थाना प्रभारी पीड़ित परिवार के बातों को नजरअंदाज कर देते है.

जिसे लेकर राम की पत्नी सुषमा गोप बिरसानगर SC,ST थाना में आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कराया था, जिसे लेकर मिहिर केश वापस लेने के लिए दवाब दे रहा था। इसी के तहत शनिवार को मिहिर ने समझौता करने के लिए राम को छोलागोडा लटकू कोचा बुलाया। लेकिन राम ने किसी अनहोनी की आशंका को देखते हुए अपने भाई श्याम गोप, माँ सुंदरी देवी और पत्नी सुषमा को लेकर पहुंचा। जहां पहुंचते ही मिहिर गोप,मनोज नायक,राहुल,कैप्टन सरदार अभिमन्यु,दिलीप एवं अन्य लोगों ने डंडा ,लाठी,पत्थर और अन्य औजारों से जानलेवा हमला कर दिया जिसमें सभी गंभीर रूप से घायल हो गए। इस दौरान आरोपियों ने केश नहीं उठाने पर सबों की हत्या कर देने की धमकी दी गई।इधर सभी घायल अवस्था में परसुडीह थाना ने शिकायत करने पहुंचे लेकिन कोई सुनवाई नहीं होने पर घायलों ने mgm अस्पताल में इलाज कराकर सिटी एसपी कुमार शिवाशीष के पास पहुंचे। जिनसे अपनी और परिवार की जान माल की रक्षा का गुहार लगाते हुए आरोपियों को गिरफ्तार करने की मांग की है। वही सुषमा ने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई नहीं होने पर sp कार्यालय परिसर में जहर खाकर जान दे देने की चेतावनी दी है।




