जमशेदपुर: मकर संक्रांति के पावन अवसर पर अर्जुन सिंह द्वारा बाराद्वारी अनाथालय, साकची में भोजन सामग्री का वितरण किया गया। यह कार्यक्रम आज दिनांक 14-01-2026 को दोपहर 12:15 बजे आयोजित हुआ। इस अवसर पर अर्जुन सिंह ने अनाथालय में निवास कर रहे बच्चों को भोजन सामग्री वितरित कर पर्व की शुभकामनाएँ दीं।

कार्यक्रम के दौरान श्री सिंह ने कहा कि मकर संक्रांति दान, सेवा और सामाजिक समरसता का पर्व है, और जरूरतमंद बच्चों के साथ खुशियाँ बाँटना ही इस पर्व का सच्चा संदेश है। उन्होंने समाज के सक्षम लोगों से भी ऐसे कार्यों में आगे आने की अपील की।
अनाथालय प्रबंधन ने इस सहयोग के लिए अर्जुन सिंह का आभार व्यक्त किया और कहा कि इस प्रकार की सहायता से बच्चों का मनोबल बढ़ता है। बच्चों के चेहरों पर खुशी और उत्साह स्पष्ट दिखाई दिया। कार्यक्रम शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ।




