जमशेदपुर : रविवार को जमशेदपुर के कोवाली थाना क्षेत्र में उस समय सनसनी फैल गई जब महिला विक्रेता की 4 माह का पुत्र भरी बाजार से लापता हो गया। घटना को लेकर ग्रामीण एसपी ऋषभ गर्ग ने जानकारी देते हुए बताया कि कोवाली थानांतर्गत रंगामटिया की रहने वाली प्रतिमा सरदार अपने तीन छोटे बच्चों के साथ हाट बाजार में मुर्गी बेचने आई थी काफी भीड़ होने के कारण उसने अपने 4 माह के पुत्र को बड़ी बेटी ममता सरदार को देख बगल करने के लिए दी,इसी बीच 3 बजे वह गायब हो गया। जिससे पूरे बाजार में सनसनी फैल गई काफी खोज बिन के बाद भी बच्चा नहीं मिला।

जानकारी मिली कि उस बच्चे को एक महिला को के जाते देखा गया और इसकी सूचना पुलिस को दी गई जिसके बाद एक टीम गठित कर अनुसंधान आरंभ की। इस बीच सोमवार के सुबह मानवीय सूत्रों से जानकारी मिली कि एक महिला के पास वह लापता बच्चा है जिसके बाद पुलिस ने छापामारी कर उसे बरामद किया गया। पूछताछ में आरोपी महिला ने बताया कि उसकी बहन निः संतान है उसी के लिए बच्चे की चोरी कर उसे दी थी जिससे संतान का सुख पा सके। इधर कोवाली थाना के प्रभारी के मौजूदगी में बरामद बच्चे को उसके मां के हाथों सौंप दी गई। वहीं गिरफ्तार महिला को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।




