Advertisements
जमशेदपुर : हिंदुओं के सूर्य उपासना का पावन पर्व मकर संक्रांति और टुसू पर्व को लेकर पूर्वी सिंहभूम जिला प्रशासन ने ट्रैफिक समय में परिवर्तन किया है। इसे लेकर ट्रैफिक dysp कार्यालय से समय सारणी जारी की गई,जिसके अनुसार 14 और 15 जनवरी को सुबह 4 से रात्रि 11 बजे तक सभी भारी वाहनो के परिचालन और शहर में प्रवेश पर पाबंदी रहेगी।
Advertisement

बता दे कि इस पर्व में श्रद्धालु अहले सुबह नदी की ओर प्रस्थान करते है और नदी में डुबकी लगाकर और उगते सूर्य की उपासना कर परिवार की सुख शांति एवं पूर्वजों को याद में गरीबों के बीच दान पुण्य करते है इसे लेकर शहर के विभिन्न नदी घाटों में श्रद्धालुओं की भीड़ काफी संख्या में रहती है जिनकी सुरक्षा के मद्देनजर ट्रैफिक व्यवस्था में परिवर्तन किया गया है।
Advertisement




