Advertisements
जमशेदपुर : 29 दिसंबर को जमशेदपुर में महामहिम राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के आगमन को लेकर पूर्वी सिंहभूम जिला प्रशासन ने आवागमन रुट और भारी वाहनों के नो इंट्री का आदेश जारी कर दिया। आदेश के अनुसार 29 को सुबह 6 से रात्रि 11 बजे तक सभी प्रकार के व्यवसायिक वाहन जिसमें भारी वाहनों के साथ बस और ऑटो भी शामिल है।
Advertisement

उसका परिचालन सोनारी एयर पोर्ट से करनडीह और आदित्यपुर पुल तक पूर्ण रूप से बंद रहेगा। वही आम जनों के लिए तय किए गए रूट में मानगो से सरायकेला, पोटका, चाईबासा जाने के लिए मेरीन ड्राइव से आदित्यपुर, गमहरिया कांड्रा होते हुए आ जा सकते है,वही साकची बिस्टुपुर,कदमा, मानगो वासीयो के लिए बर्मामाइंस होकर स्टेशन जाने का रूट तय किया गया है जबकि मुसाबनी घाटशिला और उड़ीसा जाने के लिए डिमना रोड NH 33 होकर जा सकते है।






