Advertisements
सरायकेला : सरायकेला खरसावां जिले के चांडिल थाना क्षेत्र अंतर्गत चीलगु गांव में बुधवार देर शाम एक सनसनीखेज वारदात घटित हुई थी। अपराधियों ने कुख्यात अपराधकर्मी विजय तिर्की की गोली मारकर हत्या कर दी थी। घटना के बाद पूरे इलाके में भय और अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
Advertisement

पूरे मामले को गंभीरता से लेते हुए चांडिल पुलिस निरीक्षक राजेश कुमार सिंह एवं थाना प्रभारी चांडिल दिलशन बिरूवा ने पूरे क्षेत्र की घेराबंदी करते हुए जांच और अपराधियों की खोज शुरू कर दी। वहीं चांडील थाना प्रभारी दिलशन बिरूवा ने कहा, जल्द ही मामले का उद्वेदन कर लिया। वही सूत्रों के अनुसार आज इस मामले से पर्दा हटाते हुए शाम तक खुलासा किए जाने की बातें कही जा रही है ।






