Advertisements
Saraikela (संजीव मेहता) : कुछ लोगों के न चाहने के बावजूद वार्ड 17 में विकास की रफ्तार तेज है. उक्त बातें वार्ड 17 की निवर्तमान पार्षद नीतू शर्मा ने रविवार को अपने आवास पर प्रेसवार्ता में मीडियाकर्मियों से कही. उन्होंने बताया कि वे संभवतया जनता की अपेक्षा के अनुरूप पिछले 7 वर्षों से इस वार्ड का विकास करती रही हैं.
Advertisement

उन्होंने बताया कि ताजा उदाहरण जेपी उद्यान में निर्माणाधीन सड़क की है जिसके निर्माण को लेकर कुछ लोग अंदरूनी तौर पर विरोध में हैं लेकिन इसके बावजूद विकास कार्य चल रहा है. आगे भी आनेवाले चुनाव में वार्ड की जनता उन्हें सेवा का मौका देगी तो वो जरूर उनके उम्मीदों पर खरा उतरेंगी. आज के प्रेसवार्ता में तेजस्विनी महिला ग्रुप की सदस्य नीतू शर्मा, प्रतिमा देवी, राजमती प्रसाद शामिल रही.
Advertisement




