पटना : जहानाबाद मखदुमपुर थाना क्षेत्र के उमता धरनई गाँव के समीप न्यू बाइपास NH 22 पर हुए भीषण सड़क हादसे में दो व्यक्तियों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। दुर्घटना के बाद स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को मखदुमपुर रेफरल अस्पताल लाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद दोनों गंभीर घायलों को बेहतर इलाज के लिए जहानाबाद सदर अस्पताल रेफर किया गया।
सदर अस्पताल में उपचार के दौरान भी दोनों की हालत गंभीर बनी रही, जिसे देखते हुए डॉक्टरों ने दोनो को पटना पीएमसीएच रेफर कर दिया गया है । फिलहाल दोनों गंभीर रूप से घायल व्यक्ति बोलने की स्थिति में नहीं हैं और उनकी पहचान पटना जिला के नौबतपुर थाना क्षेत्र के नुस्तमगंज गांव निवासी अनमोल कुमार एवं हर्षित राज के रूप की गई है । वही मृतक दोनों व्यक्ति उमता थाना क्षेत्र के बताए जाते है।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की जांच में जुट गई है। हादसे के बारे में बताया जाता है कि दो मोटरसाइकल सवार गया से पटना की तरफ जा रहे थे वहीं उमता निवासी दो लोग उल्टा साइड से जा रहे थे तभी दोनों मोटरसाइकल की आपस में भिड़ंत हो गई जिससे यह भीषण सड़क हादसा हो गया। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।




