जमशेदपुर: जमशेदपुर का सीतारामडेरा थाना अंतर्गत बाराद्वारी देवनगर विवेकानंद आश्रम के बस्ती में 2 दिसंबर के मध्य रात्रि को हुई शेखर शांडिल हत्याकांड का पुलिस ने उद्वेदन करते हुए मुख्य अभियुक्त सहित तीन आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता पाई है। प्रेस कॉन्फ्रेंस कर जानकारी देते तो सिटी एसपी कुमार शिवाशीष कुमार ने बताया कि हत्या का मुख्य कारण 2 वर्ष पूर्व से चले आ रहे विवाद था।
मृतक शेखर और राहुल के बीच दो वर्ष पूर्व मारपीट की घटना घटित हुई थी जिसे लेकर दोनों खिलाफ थाना में मामला भी दर्ज किया गया था, लेकिन शेखर 6 माह पूर्व राहुल के घर में घुसकर महिलाओं के साथ अभद्र व्यवहार एवं गाली गलौज करने के कारण राहुल प्रतिशोध में आ गया और उसकी हत्या करने की ठान ली। जिसके बाद से वह मौके के तलाश में था और अंततः 2 तारीख की देर रात्रि वे अपने अन्य साथी संजय पाल और संतोष कर्मकार उर्फ खुडा के साथ मिलकर शेखर को उस घर के समीप गोली मारकर हत्या कर दी थी।

जिसके बाद से ही तीनों फरार चल रहे थे लेकिन 9 दिसंबर को राहुल ने कोर्ट में आत्म समर्पण कर दिया इसके बाद पुलिस ने उसे रिमांड में लेकर पूछताछ करने पर अन्य दो अभियुक्तों के बारे में जानकारी मिली और दोनों को बीते दिन गिरफ्तार कर लिया गया जिनके निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त हथियार भी बरामद कर ली गई। सिटी एसपी ने बताया कि राहुल और कूड़ा पर पूर्व में भी आपराधिक मामले दर्ज हैं। इधर तीनों से आवश्यक पूछताछ के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।




