Advertisements
रोहतास : रोहतास के बिक्रमगंज थाना क्षेत्र के वरुणा गांव में एक व्यक्ति की गोली मारकर हत्या कर दी गई। मृतक का नाम अखिलेश राय था। जो वरुणा गांव का ही रहने वाला था। बताया जाता है कि आपसी रंजिश में हत्या कि वारदात को अंजाम दिया गया।
Advertisement

घटना की सूचना मिलते ही बिक्रमगंज के एएसपी संकेत कुमार मौके पर पहुंचकर छानबीन शुरू कर दी है उन्होंने बताया कि पुरानी रंजिश में वारदात को अंजाम दिया गया है। मौके पर से कारतूस के पांच खोखा मिले हैं। साथ ही जो आरोपी हैं उनकी गिरफ्तारी के लिए कार्रवाई की जा रही है।
Advertisement





