रांची : भुइयांडीह में जिला प्रशासन द्वारा गरीबों के घर को बिना किसी जानकारी के नोटिस के तोड़ दिया गया जिससे वहां के सभी लोग बेघर हो गए। हाई कोर्ट द्वारा निर्देश दिया गया इसके बाद बिना किसी नोटिस के प्रशासन द्वारा बुलडोजर से लोगों के घरों को गिरा दिया गया। यह बहुत ही दर्दनाक घटना है।

इस परिस्थिति में अन्नू चौबे ने कहा कि हम बस्ती वासियों के साथ दृढ़ता से खड़े हैं। राज्य सरकार को इन गरीबों की पुनर्वास की व्यवस्था जरूर करनी चाहिए।क्योंकि ठंड के मौसम में सर से छत का उजड़ जाना बहुत ही बड़ा दुखद घटना है। इस अवसर पर एक नागरिक होने के नाते अस्तित्व सामाजिक संस्था की जिला अध्यक्ष अन्नू चौबे जाकर नागरिकों से मिली। और उन्हें आश्वासन दिया कि वह पूरी तरह से उन सभी के साथ हैं और भी कोशिश करेंगे कि राज्य सरकार द्वारा जल्द से जल्द उनके पुनर्वास की व्यवस्था की जाए।




