सरायकेला : सरायकेला–खरसावां जिले के चौक थाना प्रभारी सोनू कुमार के नेतृत्व में विभिन्न थाना क्षेत्रों में एंटी-क्राइम चेकिंग अभियान चलाया गया। अभियान का उद्देश्य क्षेत्र में आपराधिक गतिविधियों पर अंकुश लगाना और लोगों में सुरक्षा की भावना मजबूत करना है। चौक थाना पुलिस की टीम ने मुख्य मार्गों के साथ-साथ संवेदनशील इलाकों, बाजारों और भीड़भाड़ वाले स्थलों पर विशेष चेकिंग अभियान चला रही है।

इस दौरान वाहनों की सघन जांच की गई और संदिग्ध व्यक्तियों से पूछताछ भी की गई।चेकिंग अभियान में पुलिस ने हेलमेट, वाहन दस्तावेज, लाइसेंस तथा अन्य आवश्यक कागजात की जांच की। इसके साथ ही अवैध गतिविधियों पर नजर रखने के लिए टीम ने कई जगहों पर विशेष अभियान चलाया। पुलिस द्वारा राहगीरों को सुरक्षा संबंधी निर्देश दिए गए तथा अपराध की किसी भी सूचना को तुरंत पुलिस को अवगत कराने की अपील की गई। थाना प्रभारी सोनू कुमार ने बताया कि यह कार्रवाई जिले में अपराध नियंत्रण की नियमित प्रक्रिया का हिस्सा है। उनका कहना था कि पुलिस का मुख्य लक्ष्य कानून-व्यवस्था को बनाए रखना और किसी भी आपराधिक तत्व को पनपने से रोकना है।




