रांची: झारखंड में प्रशासनिक महकमे में जल्द ही बड़े पैमाने पर फेरबदल की संभावना जताई जा रही है। राज्य सरकार कभी भी 107 डीएसपी की , एसडीओ, डीडीसी सहित कई आईएएस और आईपीएस अधिकारियों का ट्रांसफर-पोस्टिंग आदेश कभी भी जारी हो सकती है। सूत्रों के अनुसार इसको लेकर गृह विभाग और कार्मिक विभाग के स्तर पर तैयारियां अंतिम चरण में हैं।
कई जिलों में लंबे समय से जमे अधिकारियों को हटाकर नई जिम्मेदारियां देने पर विचार किया जा रहा है। सूत्रों के अनुसार कानून-व्यवस्था, विकास कार्यों की गति, आगामी निकाय चुनावों की तैयारियों के साथ-साथ प्रशासनिक संतुलन को ध्यान में रखते हुए यह बड़ा निर्णय लिया जा सकता है। कई जिलों में डीएसपी और एसडीओ स्तर के अधिकारियों के प्रदर्शन की समीक्षा पूरी हो चुकी है, जिसके आधार पर तबादलों की सूची तैयार की जा रही है।

कुछ संवेदनशील जिलों में विशेष रूप से अधिकारियों की अदला-बदली की संभावना है। प्रशासनिक सूत्रों का कहना है कि इस बार तबादले केवल नियमित प्रक्रिया तक सीमित नहीं रहेंगे, बल्कि कई अहम पदों पर रणनीतिक नियुक्तियां भी की जाएंगी। इससे पुलिस और जिला प्रशासन की कार्यप्रणाली में नई सक्रियता आने की उम्मीद है। फिलहाल अधिकारी वर्ग आदेश का इंतजार कर रहा है और किसी भी समय अधिसूचना जारी की जा सकती है। वहीं आईएएस आईपीएस की भी सूची सूत्रों के अनुसार लगभग तैयार मानी जा रही है।




