Saraikela (संजीव मेहता) : सामाजिक संगठन जन कल्याण मोर्चा आदित्यपुर का एक प्रतिनिधिमंडल औचक रूप से सीतारामपुर जलाशय के निर्माणाधीन वॉटर ट्रीटमेंट प्लांट की प्रगति देखने पहुंचे. जिसमें जनकल्याण मोर्चा के अध्यक्ष एवं अधिवक्ता ओम प्रकाश, कार्यकारी अध्यक्षा महिला नेत्री शारदा देवी, मदन सिंह आदि शामिल थे. बता दें कि सरायकेला खरसावां जिला के उपायुक्त नीतीश कुमार सिंह एवं अन्य पदाधिकारियों द्वारा 19 जुलाई 2025 को सीतारामपुर वॉटर ट्रीटमेंट प्लांट का निरीक्षण करने के बाद काम में काफी तेजी आई है. विदित हो कि जुडको के पदाधिकारी द्वारा आश्वास्त किया गया था कि दिसंबर 25 तक सीतारामपुर डैम के Water Treatment Plant जो 30 MLD का जलापूर्ति प्रारंभ हो जाएगी. किंतु कार्य की प्रगति से ऐसा संभव होता दिख रहा है यह संभव नहीं होगा.
तयशुदा समय पर जलापूर्ति शुरू होगी बशर्ते कि जिंदल मैनपावर को बढ़ाएं. JUIDCO के स्थानीय प्रोजेक्ट मैनेजर नयन मोदक ने बताया की आदित्यपुर नगर निगम अंतर्गत कुल 11 पानी टंकी बनना है जिसमें से 7 पानी टंकी कंप्लीट हो चुका है, दो निर्माण अधीन है जो एक महीने में कंप्लीट हो जाएगा और एक पानी टंकी फॉरेस्ट क्लीयरेंस न मिलने के कारण अभी प्रारंभ नहीं हुआ है. उम्मीद है कि जल्द ही फॉरेस्ट क्लीयरेंस मिल जाएगा और उसे तेज गति से बनाई जाएगी. वहीं दूसरी ओर आदित्यपुर नगर निगम अंतर्गत सापड़ा में बन रहे 60 MLD वॉटर ट्रीटमेंट प्लांट के बारे में उन्हें जानकारी दी गई की वहां ट्रीटमेंट प्लांट पूर्ण रूप से मार्च 2026 तक कंप्लीट हो सकेगा. इसमें सबसे बड़ी बाधा 33 केवीए ट्रांसमिशन लाइन ले जाने के लिए फॉरेस्ट का जमीन है, जिसका NOC अब तक नहीं मिला है किंतु जल्द मिलने की संभावना है.

* 2018 से निर्माणाधीन है जलापूर्ति योजना- विदित होगी आदित्यपुर नगर निगम क्षेत्र में लगभग 395 करोड़ रुपए की लागत से वृहत जलापूर्ति योजना 2018 से निर्माणाधीन है. इसके तहत का दो वॉटर ट्रीटमेंट प्लांट बनना है. एक सापड़ा में 60 एम.एल.डी. का एवं दूसरा सीतारामपुर में 30 एम.एल.डी. का. जिसके माध्यम से आदित्यपुर नगर निगम क्षेत्र के लगभग 50000 परिवार को पेयजल उपलब्ध कराने के लिए टेंडर हुआ था, टेंडर के अनुसार यह काम 4 दिसंबर 2018 से प्रारंभ होकर 3 दिसंबर 2021 तक समाप्त करना था लेकिन 2022 तक जब किसी तरह का कोई काम प्रारंभ नहीं हुआ तो सामाजिक संगठन जन कल्याण मोर्चा के अध्यक्ष अधिवक्ता ओम प्रकाश के द्वारा माननीय झारखंड उच्च न्यायालय रांची में जनहित याचिका संख्या W P (PIL)3629 /2023 दायर किया गया जिसकी पैरवी माननीय झारखंड उच्च न्यायालय रांची में अधिवक्ता मनोज कुमार चौबे कर रहे हैं. सुनवाई प्रारंभ होने पर सरकार हरकत में आई, फॉरेस्ट विभाग से अनापत्ति दिलाने में तत्कालीन उपायुक्त अरवा राजकमल जी, रवि शंकर शुक्ला जी एवं वर्तमान उपायुक्त नीतीश कुमार सिंह जी का बहुत सहयोग रहा और उम्मीद है कि यह प्रोजेक्ट मार्च 2026 तक पूर्ण होकर आदित्यपुर नगर निगम जलापूर्ति के मामले में स्वालम्बी हो सकेगा. इस पूरे प्रोजेक्ट में सिंचाई विभाग ने माननीय उच्च न्यायालय में शपथ पत्र देकर अवगत कराया है कि सीतारामपुर डैम में गजिया बराज से पर्याप्त पानी उपलब्ध करायी जाएगी. माननीय झारखंड उच्च न्यायालय इस मामले पर भी गंभीर है की जलापूर्ति योजना, सीवेज योजना एवं गैस पाइप लाइन, टेलीफोन केवल इत्यादि बिछाने के क्रम में खोदे गए गड्ढे का ठीक से रेस्टोरेशन हुआ है या नहीं ? इस मामले की सुनवाई माननीय झारखंड उच्च न्यायालय में 27 नवंबर 2025 की तारीख निर्धारित है.




