
चाईबासा संवाददाता हरि शर्मा। पश्चिमी सिंहभूम उपायुक्त अनन्य मित्तल एवं पुलिस अधीक्षक आशुतोष शेखर के संयुक्त अध्यक्षता में जिला अंतर्गत नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में रोड और नेटवर्क कनेक्टिविटी को बेहतर बनाने हेतु संचालित कार्यों की समीक्षा के तदर्थ बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में बताया गया जिला अंतर्गत नक्सल उन्मूलन हेतु लगातार अभियान चलाए जा रहे हैं तथा जिला में तैनात सुरक्षा बलों के द्वारा घने जंगल क्षेत्रों में जाकर इस कार्य को संपादित किया जा रहा है और समय-समय पर मुख्यालय से इसकी समीक्षा भी की जा रही है। उन्होंने बताया कि जिले में बेहतर रोड कनेक्टिविटी के तदर्थ कनेक्टिविटी प्लान बनाने का कार्य प्रगति पर है तथा अधिकांश योजना में प्राक्कलन भी प्राप्त है। उन्होंने बताया कि इसके तहत संबंद्ध विभागों से प्रशासनिक या तकनीकी स्वीकृति लेते हुए अग्रेतर कार्य किया जाना है। उपायुक्त ने बताया कि इसके तहत संबंद्ध विभागों से प्रशासनिक या तकनीकी स्वीकृति लेते हुए अग्रेतर कार्य किया जाना है। उपायुक्त ने बताया कि बैठक में शामिल वन प्रमंडल के पदाधिकारी को वन विभाग की जमीन पर कार्य करने हेतु आवश्यक स्वीकृति प्रदान कराने के संदर्भ में निर्देशित किया गया है।मौकै पर बैठक में अपर उपायुक्त संतोष कुमार सिन्हा,जिला परिवहन पदाधिकारी के के राजहंस, सदर ,चक्रधरपुर,जगरन्नाथपुर,के एसडीएम व कार्यपालक अभियंता सहित अन्य उपस्थित रहे।




