जमशेदपुर : जमशेदपुर जिला मुख्यालय से सटे चंद्र मौलेश्वर महादेव मंदिर जिसे कचहरी बाबा के नाम से भी जाना जाता है वहां गुरुवार सुबह अचानक हंगामा खड़ा हो गया. दरअसल कचहरी बाबा मंदिर का पिछला हिस्सा जुबिली पार्क से सटा है. जिसकी घेराबंदी टाटा स्टील की अनुषंगी इकाई जुस्को द्वारा कराई जा रही है. घेराबंदी होने से मंदिर का पिछला निकास बंद हो जाएगा.

इसको लेकर मंदिर कमेटी ने विरोध शुरू कर दिया. देखते ही देखते हिंदूवादी संगठनों के लोग भी पहुंच गए और जुस्को की कार्रवाई का विरोध किया. विश्व हिंदू परिषद के नेता अरुण सिंह ने जुस्को प्रशासन पर सनातन संस्कृति पर हमला करने और दोहरा मानदंड अपनाने का आरोप लगाया. उन्होंने कहा कि बगैर वार्ता किए या मंदिर कमेटी को भरोसा में लिए यह कार्रवाई की जा रही है जिसे किसी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा. हर स्तर पर ऐसे कार्रवाई का विरोध किया जाएगा. इस मंदिर के साथ लोगों की आस्थाएं जुड़ी हुई है.




