Advertisements
जमशेदपुर : जमशेदपुर के मानगो आजाद नगर थाना क्षेत्र के गरीब नवाज कालोनी में स्थित दुकान में आग लगने से लाखों का सामान जलकर राख हो गया। घटना के बारे में इलेक्ट्रॉनिक्स मॉल के मालिक मोहम्मद शारिक ने बताया कि अचानक दुकान के गोदाम से शॉट सर्किट होने की आवाज आई जाकर देखने पर आग भयावह रूप ले चुका था।
Advertisement

आस पास के लोग और अग्निशामक यंत्र से बुझाने का प्रयास किया लेकिन सफल नहीं हो पाए।जिसके बाद फायर ब्रिगेड की टीम पहुंच कर आग पर काबू पाया लेकिन तब तक गोदाम में रखे ए सी,फ्रिज,बैटरी एवं अन्य उपकरण जलकर नष्ट हो गया।इस घटना में उसे लगभग 10 लाख का नुकसान हुआ है।
Advertisement




