रांची: घर का दरवाज़ा किसी भी घर की सुरक्षा और गरिमा का पहला प्रतीक होता है। यह केवल एक प्रवेश द्वार नहीं बल्कि पूरे परिवार की सुरक्षा, निजता और सम्मान का रक्षक होता है। इसलिए घर का दरवाज़ा मजबूत होना अत्यंत आवश्यक है। सबसे पहला कारण सुरक्षा है। आज के समय में चोरी, लूटपाट और अनैतिक गतिविधियों के मामले बढ़ रहे हैं। यदि दरवाज़ा मजबूत सामग्री से बना हो, अच्छी कुंडी, ताला, बोल्ट और सुरक्षा उपकरण लगे हों, तो अनाधिकृत प्रवेश की संभावना काफी हद तक कम हो जाती है।

एक मजबूत दरवाज़ा चोरों और असामाजिक तत्वों के मन में भय उत्पन्न करता है और उन्हें प्रवेश करने से रोकता है। दूसरा कारण मानसिक शांति मिलती है। जब घर का दरवाज़ा सुरक्षित होता है, तो परिवार के सदस्य निश्चिंत होकर घर के अंदर रह सकते हैं। बाहर जाने पर भी यह विश्वास रहता है कि घर सुरक्षित है। इस सुरक्षा भावना से व्यक्ति के मन में सकारात्मकता और स्थिरता आती है। तीसरा कारण निजता और व्यक्तिगत स्पेस की रक्षा है। मजबूत दरवाज़ा बाहरी शोर को कम करता है और घर के अंदरूनी माहौल को शांत बनाए रखता है। साथ ही अवांछित लोगों, जानवरों या मौसम के प्रभावों से भी सुरक्षा प्रदान करता है।इसके अतिरिक्त, अच्छा और मजबूत दरवाज़ा घर की सुंदरता और प्रतिष्ठा भी बढ़ाता है। यह घर की स्टाइल और व्यक्तित्व को दर्शाता है। अतः कहा जा सकता है कि मजबूत दरवाज़ा केवल एक लकड़ी या लोहे की पट्टी नहीं, बल्कि परिवार की सुरक्षा कवच होता है। यह वर्तमान समय की ज़रूरत है और हर घर में इसकी अहमियत समझकर गुणवत्तापूर्ण दरवाज़ा लगाना चाहिए।



