रांची : संध्या गस्ती के क्रम में समय करीब 17.05 बजे गुप्त सूचना मिली कि ग्राम सरोतिया में नदी पुल के आगे सड़क किनारे पेड़ के नीचे बैठ कर साईबर ठगी कर रहे है। उक्त सूचना के आधार पर पुलिस अधीक्षक गोड्डा के निर्देशानुसार ग्राम सरोतिया पहुँचा तो सड़क किनारे पेड़ के नीचे बैठे एक व्यक्ति पुलिस गाड़ी को देखकर भागने लगा। सशस्त्र बल के मदद से भाग रहे व्यक्ति का पिछा कर पकड़ लिया गया।

पकड़ाये व्यक्ति से नाम-पता पुछने पर अपना नाम हरदयाल मंडल उम्र करीब 35 वर्ष पिता स्व0 रामजीवन मंडल सा0 कसवा गोड्डा थाना गोड्डा (मु0) जिला गोड्डा बताये। भागने का कारण पुछने पर इनके द्वारा टाल मटौल किया गया, लेकिन कड़ाई से पुछताछ करने पर इनके द्वारा बताया गया कि मैं यहाँ पेड़ के नीचे बैठकर साईबर ठगी का काम करते है । पकडाये व्यक्ति के पास से 1. एक हरा रंग का iPhone11 मोबाईल जिसमें Airtel का सीम लगा हुआ जिसका मोबाईल नम्बर 9973864899 एवं पैंट के बाँये पॉकेट से एक ब्लु रंग का Redmi मोबाईल जिसमें Airtel सीम लगा हुआ जिसका सीम नम्बर-899133922196528621U, 3. दाहिना पॉकेट से तीन पीस ATM Card (i) YES BANK VISA Platinum Card No- 4545430852690612 (ii) Omini Card Rupay Prepaid Card no- 8173920005960110, (iii) Equitas Bank Visa Platinum Card No- 4061564601030516 लिखा हुआ बरामद हुआ । इस संदर्भ में गोड्डा नगर थाना कांड संख्या-212/2025 दिनांक-28.10.2025 धारा 316(2)/318(4) भा0द0वि0 एवं 66(C )/66(D) IT Act के तहत कांड अंकित किया गया है। कांड में गिरफ्तार अभियुक्त को न्यायिक हिरासत में भेजा गया।




