Advertisements
जमशेदपुर : जमशेदपुर के जुगसलाई थाना क्षेत्र के मिल्लत नगर में देर शाम गोली चलने के बाद अफरातफरी मच गई। यह फायरिंग उस क्षेत्र के स्थानीय युवक जफर अली उर्फ राजू पर हुई,जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया.प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, जफर अली अपने घर के पास खड़ा था, तभी अज्ञात हमलावरों ने उसे निशाना बनाकर फायरिंग की और मौके से फरार हो गए.
Advertisement

गोली लगने के बाद क्षेत्र में भगदड़ जैसी स्थिति बन गई. आसपास के लोगों ने तत्काल घायल युवक को टाटा मुख्य अस्पताल पहुंचाया, जहां उसका इलाज जारी है. घटना की जानकारी मिलते ही जुगसलाई थाना पुलिस मौके पर पहुंची और पूरे घटनाक्रम की जांच करते हुए cctv के आधार पर आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास में जुट गई हैं।
Advertisement




